उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

एंटरटेनमेंटउस्ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Date:

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन की हालत फिलहाल गंभीर है। इस खबर से उनके लाखों चाहने वाले काफी चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

जाकिर हुसैन के करीबी दोस्त और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने बताया है कि पिछले हफ्ते उन्हें दिल की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो लंबे समय से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं।

पत्रकार परवेज आलम ने बताया कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अस्पताल में उनकी गंभीर बीमारियों का इलाज चल रहा है। उनके बहनोई अयूब औलिया ने उन्हें फोन पर यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करनी शुरू कर दी है। जाकिर हुसैन को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जाकिर हुसैन का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है और भारत समेत कई देशों में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।

73 वर्षीय जाकिर हुसैन ने 3 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में जाकिर हुसैन ने अलग-अलग जगहों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। जाकिर हुसैन पहले भारतीय तबला वादक हैं जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। जाकिर हुसैन ने न केवल तबला वादक के तौर पर काम किया, बल्कि वे एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं जिन्होंने 80 के दशक की कुछ फिल्मों में काम किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related