फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ, ढाई साल का होगा कार्यकाल

पॉलिटिक्सफडणवीस कैबिनेट का विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ, ढाई साल का...

Date:

महाराष्ट्र में रविवार को फडणवीस कैबिनेट का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। विस्तार के दौरान 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में अब कुल 42 मंत्री हो गए हैं। कैबिनेट विस्तार में भाजपा के हिस्से में 19 मंत्री पद आये हैं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 11 और अजित पवार की एनसीपी को 9 मंत्री पद मिले। 33 विधायकों को कैबिनेट मंत्री, जबकि 6 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी है।

एक खास जानकारी जो सामने आ रही है उसके मुताबिक इन मंत्रियों का कार्यकाल 2.5 साल का होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए।

भाजपा कोटे से चन्द्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, अतुल, अशोक उइके, आशीष शेलार, शिवेंद्र राजे भोसले, जयकुमार गोरे, संजय सावकरे, नितेश राणे, आकाश फुंडकर, माधुरी मिसाल (राज्य मंत्री), पंकज भोयर (राज्य मंत्री), मेहना बोर्डिकर (राज्य मंत्री) ने शपथ ली.

एनसीपी (अजित पवार के कोटे से हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, दत्ता मामा भरणे, अदिति तटकरे, माणिकराव कोकाटे, नरहरि ज़िरवाल, मकरंद आबा पाटिल, बाबासाहेब पाटिल और इंद्रनील नाइक (राज्य मंत्री) ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

शिव सेना (एकनाथ शिंदे) के गुट से गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, शम्भुराज देसाई, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरतशेठ गोगावले, प्रकाश अबितकर, आशीष जयसवाल (राज्य मंत्री) और योगेश कदम (राज्य मंत्री) ने शपथ ली.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related