टिकटॉक पर ट्रंप के प्रतिबंध को अदालत ने किया स्थगित

बिज़नेसटिकटॉक पर ट्रंप के प्रतिबंध को अदालत ने किया स्थगित

Date:


टिकटॉक पर ट्रंप के प्रतिबंध को अदालत ने किया स्थगित

न्यूयार्क: अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें करीब आधी रात से अमेरिकी स्मार्टफोन ऐप स्टोरों से लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया गया था। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लगभग एक सप्ताह बाद नवंबर में टिकटॉक पर अधिक व्यापक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है।

अदालत का आदेश
कोलंबिया जिले में अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश कार्ल निकोलस बाद के प्रतिबंध को स्थगित करने पर सहमत नहीं हुए। यह आदेश रविवार सुबह एक आपातकालीन सुनवाई के दौरान आया, जिसमें टिकटॉक के वकीलों ने तर्क दिया कि ऐप स्टोरों से प्रतिबंध के चलते संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा और इससे कारोबार को अपूरणीय क्षति होगी।

ट्रम्प का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित कर दिया था। ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...