टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार ओरेकल के पास!

बिज़नेसटिकटॉक का अमेरिकी कारोबार ओरेकल के पास!

Date:


टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार ओरेकल के पास!

  • माइक्रोसाफ्ट की बोली ठुकरा दी गई
  • टिकटॉक को क्लाउड तकनीक उपलब्ध कराएगा ओरेकल
  • ट्रम्प प्रशासन की मंजूरी के बाद फाइनल होगा सौदा
  • जनरल अटलांटिक और सिक्योआ को मिलेगी हिस्सेदारी

टिक टॉक की मालिक कंपनी बाइट डांस ने अमेरिका में अपने वीडियो शेयरिंग ऐप के कारोबार को मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी ओरेकल को बेचने का फैसला किया है. कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के प्रस्ताव के ठुकरा दिया था जिसके बाद ओरेकल अकेली कंपनी इस दौड़ में बची थी. इस डील से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि टिक टॉक की मालिक कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट की बोली को खारिज करते हुए प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओरेकल को चुना, जिससे उसका अमेरिका में परिचालन जारी रह सके.

ट्रंप ने यूएस में जासूसी की चिंता जाहिर की थी
रविवार को ही माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था टिक टॉक के अमेरिका ऑपरेशंस को खरीदने की बोली को नामंजूर कर दिया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टिक टॉक की मालिक कंपनी को देश में जासूसी की चिंताओं के मद्देनजर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी. ट्रंप ने वादा किया था कि अगर अमेरिका में बाइट डांस अपना कारोबार नहीं बेचती है तो टिक टॉक पर 20 सितंबर तक प्रतिबंध लग जाएगा. ट्रंप ने बाइट डांस को 15 सितंबर तक की मोहलत टिक टॉक को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए दी थी. टिक टॉक अमेरिका में जासूसी के आरोपों से इनकार करता आया है साथ ही उसका कहना है कि वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है.

ओरेकल के ट्रम्प प्रशासन से गहरे रिश्ते
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओरेकल के ट्रम्प प्रशासन से गहरे रिश्ते हैं. ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन ने इस साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए फंड जुटाने के एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. ओरेकल की सीईओ साफरा कैट्ज राष्ट्रपति की ट्रांजिशन टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. साफरा का व्हाइट हाउस में आना-जाना लगा रहता है. पिछले महीने ट्रम्प ने भी कहा था कि वे टिकटॉक को खरीदने में ओरेकल का समर्थन करेंगे.

अभी तक नहीं हुई अधिकारिक घोषणा
टिक टॉक और व्हाइट हाउस ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की है. ओरेकल ने भी टिप्पणी से इनकार किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित बिक्री पूर्ण बिक्री नहीं होगी, लेकिन अमेरिका में इसके ऑपरेशन का पुनर्गठन होगा, जिसमें ओरेकल बाइट डांस के लिए तकनीकी भागीदार के रूप में काम करेगा और अमेरिका में यूजर्स डाटा को देखेगा. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ट्रंप इस सौदे को मंजूरी देंगे या नहीं.राष्ट्रपति ट्रंप ने 6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें टिक टॉक को अमेरिकी कारोबार को किसी अन्य अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए मोहलत दी गई थी. ट्रंप ने अपने आदेश में था कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अपने कारोबार को अमेरिका में बंद करना पड़ेगा.

इन कंपनियों ने दिया था ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट-वॉलमार्ट
ओरेकल
सेंट्रिक्स असेट मैनेजमेंट लिमिटेड-ट्रिलर इंक

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related