उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

बॉलीवुडउर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

Date:


उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट अक्सर हैक हो जाते हैं, अब इसका ताजा शिकार बनी हैं अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर। उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी ख़ुद एक्ट्रेस ने दी है। उर्मिला ने इसकी शिकायत महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल में दर्ज भी करवा दी है।

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि जैसे ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर किसी डायरेक्ट मैसेज का जवाब दिया, तभी उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले वो आपको DM (डायरेक्ट मैसेज) करते हैं और आपको कुछ स्टेप्स का पालन करने को कहते हैं और अकाउंट को वेरिफाई करने की बात कहते हैं, फिर वो हैक हो जाता है।’

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद उर्मिला की सारी पोस्ट डिलीट हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की सारी फोटोज़ इंस्टा पर शेयर कर रखी थीं। लेकिन अब उर्मिला के इंस्टाग्राम एक भी तस्वीर नहीं है, और न ही अब वो किसी को फॉलो कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने ट्विट में लिखा, “महिलाओं को साइबर अपराधों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मैंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग की एफआईआर दर्ज करवाई है। साइबर क्राइम डीसीपी रश्मि करनदिकर से मुलाकात की, जिन्होंने इस मुद्दे पर मुझे बहुत जानकारी दी। भविष्य में इसपर निश्चित रूप से काम करूंगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related