यहां जानिए राजस्थान की सांभर झील से जुड़ी कुछ रोचक बाते

ट्रेवलयहां जानिए राजस्थान की सांभर झील से जुड़ी कुछ रोचक बाते

Date:


यहां जानिए राजस्थान की सांभर झील से जुड़ी कुछ रोचक बाते

राजस्थान शौर्य और अपनी लोक संस्कृति के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस रेतीले प्रदेश में मौजूद झीलों की नगरी भी लोगों की खूब लुभाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में एक झील ऐसी भी है जिसके इतिहास की जड़ें बहुत गहरी है। पर्यटक इस झील को देखने दूर-दूर से आते हैं। कहा जाता है कि राजस्थान की सांभर झील का असुरों के गुरु शुक्राचार्य से है। 

  • महाभारत के अनुसार वर्षों पहले सांभर झील वाला क्षेत्र असुर राज वृषपर्वा के साम्राज्य का एक हिस्सा हुआ करता था और यहां असुरों के कुलगुरु शुक्राचार्य रहते थे। इसी जगह पर शुक्राचार्य की बेटी देवयानी का विवाह ययाति नरेश के साथ हुआ था। झील के पास में आज भी एक मंदिर है जो कि शुक्राचार्य की सुपुत्री देवयानी को समर्पित है।
  • जनश्रुतियों के अनुसार एक प्रचलित कथा ऐसी भी है कि चौहान राजपूतों की रक्षक शाकम्भरी देवी ने यहां के एक जंगल को चांदी के मैदान में बदल दिया था। जिसको लेकर लोग खूब झगड़ने लगे जिस वजह से यह झील मानवता के लिए अभिशाप साबित होने लगी। आगे चलकर लोगों ने देवी से अपना वरदान वापस लेने का जब आग्रह किया तो देवी ने सारी चांदी को नमक में बदल दिया। यहां शाकंभरी देवी का एक मंदिर भी है।
  • खुला मैदान होने के कारण यहां कई सारी फिल्मों की शूटिंग हुई है। ‘जोधा अकबर’, ‘द्रोणा’ और ‘वीर’ जैसी फिल्मों के लड़ाई वाले सीन यहीं पर शूट किए हैं। फिल्म ‘पीके’ का नग्न पोस्टर वाला बहूचर्चित सीन भी यहीं पर एक रेलवे ट्रैक पर फिल्माया गया है। इसके अलावा राकेश ओमप्रकाश की ‘दिल्ली 6’, संजयलीला भंसाली की ‘रामलीला’ के कुछ सीन भी देवयानी मंदिर के पास फिल्माए गए हैं।
  • सांभर झील जाना बहुत आसान है। यह जयपुर से करीब 80 किमी दूर है। जयपुर पहुंचने के बाद आराम से बस से यहां जाया सकती है। गर्मियों में सांभर झील जाने पर इतना मजा नहीं आता जितना कि बारिश और सर्दियों के मौसम में आता है। सर्दियों में यहां पहुंचने पर नमक की खेती देखने का आनंद मिलता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...