यूपी को जल्द मिलेंगे 28 निजी विश्वविद्यालय और 51 राजकीय महाविद्यालय

एजुकेशनयूपी को जल्द मिलेंगे 28 निजी विश्वविद्यालय और 51 राजकीय महाविद्यालय

Date:


यूपी को जल्द मिलेंगे 28 निजी विश्वविद्यालय और 51 राजकीय महाविद्यालय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को जल्द ही 28 निजी विश्वविद्यालय और 51 राजकीय महाविद्यालय मिलेंगे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साढे़ तीन वर्षों के दौरान प्रदेश की उच्‍च शिक्षा का स्‍वरूप बदल गया है। खासकर शोध के क्षेत्र में विश्‍वविद्यालयों में तेजी से काम हो रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश को जल्‍द ही 28 नए निजी विश्‍वविद्यालय मिलेंगे।

साथ ही प्रदेश में 51 राजकीय महाविद्यालयों की स्‍थापना की जा रही है। इसके अलावा राज्य को उद्योग तथा कौशल विकास जैसी विधाओं के विश्वविद्यालय भी मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्‍वविद्यालयों के मध्‍य प्रतिस्‍पर्धा का वातावरण बनाने के लिए 28 निजी विश्‍वविद्यालयों की स्‍थापना के लिए आशय पत्र निकाले जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए बनाई गई 16 सदस्‍यीय कमेटी तेजी से काम कर रही है। हर महीने कमेटी के साथ समीक्षा बैठक भी की जाती है।

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई बेहतरीन विकल्‍प के रूप में सामने आई। कोरोना काल खंड के दौरान ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में उच्‍च शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं को उत्‍कृ‍ष्‍ट श्रेणी की पाठय सामग्री ऑनलाइन उपलब्‍ध कराने के लिए उच्‍च शिक्षा डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। इसमें 23 विश्‍वविद्यालयों के विशेषज्ञों, 1700 शिक्षाविदों व तकनीकी विशेषज्ञों के योगदान से 73468 से अधिक ई-कंटेंट पोर्टल पर छात्रों को निशुल्‍क उपलब्‍ध कराया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं मार्च तथा अप्रैल में कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...