तीसरे चरण के बाद उत्साहित कांग्रेस शक्ति यात्रा से प्रदेश में खोया वजूद पाने की तलाश में

विधानसभा चुनावतीसरे चरण के बाद उत्साहित कांग्रेस शक्ति यात्रा से प्रदेश में खोया...

Date:


तीसरे चरण के बाद उत्साहित कांग्रेस शक्ति यात्रा से प्रदेश में खोया वजूद पाने की तलाश में

मेरठ। UP Election 2022 3rd Phase – आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। तीसरे चरण के मतदान शुरू होते ही सभी दलों ने अब चौथे चरण पर अपनी निगाहें लगा दी है। प्रदेश में चौथे चरण में चुनाव की तैयारियों शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी भी घोषित किए जा चुके हैं। इस बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस में उत्साह है। आगामी 21 फरवरी को महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के सम्मान में उप्र काग्रंस कमेटी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में ‘शक्ति यात्रा’ का आयोजन करेगी। कांग्रेस की ये शक्ति यात्रा प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में एक ही समय पर यानी 11.30 बजे एक ही दिन शुरू होगी। यात्रा का उदृेश्य वहीं पुराना ही रखा गया है। यानी ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ स्लोगन को आम जन तक पहुंचने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के बाद आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक मार्च का आयोजन किया जाएगा।

Read also: ओडिशा में 171 जिला परिषद सीटों के लिए रविवार को होगा मतदान

जिसमें एक लाख महिलाओं के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान के लिए महिला सशक्तीकरण के अलावा स्त्री अन्याय और आधी आवादी की असमानता दूर करने के लिए यह कार्यक्रम रखे हैं। इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की एक टीम का गठन किया गया है। जिसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया है। ये टीम चुनाव से अलग होकर काम करेगी। जिसका उदृेश्य इन दोनों कार्यक्रमों को सफल साकार रूप देना है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यू त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में महिलाओं की सशक्त भूमिका तय करने के लिए ही आगामी 21 तारीख को प्रदेश की 403 विधानसभाओं में एक ही दिन एक ही समय पर ‘शक्ति यात्रा’ निकालने की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्थान पर शक्ति यात्रा का रूट 2 किमी का होगा। इस यात्रा में प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एक हजार महिलाओं का लक्ष्य रखा गया है। सभी महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का एक झंडा होगा। इसके अलावा सभी महिलाएं गुलाबी कपड़ों में ही ‘शक्ति यात्रा’ में भाग लेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related