अगर मतदाता सूची में है आपका नाम तो विदेश से भी कर सकते हैं चुनाव में मतदान

विधानसभा चुनावअगर मतदाता सूची में है आपका नाम तो विदेश से भी कर...

Date:


अगर मतदाता सूची में है आपका नाम तो विदेश से भी कर सकते हैं चुनाव में मतदान

मेरठ। तीसरे चरण मतदान – विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हो रहा है। आज 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान की बहुत अच्छी व्यवस्था की है। निर्वाचन आयेाग ने यह व्यवस्था की भी है कि अगर कोई मतदाता विदेश में रहता है और उसका नाम मतदाता सूची में शामिल है तो वह विदेश से ही अपने मतदाधिकार का उपयोग कर सकता है। वैसे इस बार निर्वाचन आयोग ने विदेश में भारतीय दूतावासों के कर्मचारियों सीमा के अलावा आंतरिक सुरक्षा में तैनात सशस्त्र जवानों को वोट देने के लिए उनके पास मतपत्र तैयार कर भेज दिए हैं। विदेशों में रहने वाले मतदाताओं को इस बार इलेक्ट्रॉनिक बैलेट पेपर भेजे गए हैं। बता दें कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे हजारों लोग होते हैं जो कि मतदान तो करना चाहते हैं। लेकिन विदेश में रहने के कारण या फिर अपनी डयूटी पर तैनाती के कारण अपने वोट नहीं दे पाते हैं। लेकिन इस बार ऐसे लोगों,जवानों और अधिकारियों, सर्विस वोटर के तौर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देंगे।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मुख्तार नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपी कमान

सर्विस मतदाताओं या विदेश में रहने वाले मतदतााअें को पोस्टल बैलेट पेपर के साथ ही चार तरह के प्रपत्र डाक की बजाय ई-मेल से इस बार भेजे जा रहे हैं। इसी के साथ ही मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट भी मेल किया जा रहा है। विदेश स्पीड पोस्ट या विदेश रजिस्ट्री के माध्यम से मतदाताओं को यह वापस भेजना होगा। इन मतों की गिनती क्यूआर कोड को स्कैन करके पर होगी। गड़बड़ी को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित वैरिफिकेशन व्यवस्था रखी गई है। उप्र के बाहर सैन्य और केंद्रीय सेवाओं के अलावा विदेश में नौकरी कर रहे मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट पेपर्स की सुविधा उपलब्ध कराई है। निर्वाचन आयोग इस बार अपने मतदाताओं तक ऑनलाइन भी पहुंंच रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related