मेरठ। मुलायम सिंह के साढ़ू और भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला है। बता दें कि प्रमोद गुप्ता इससे पहले बिधूना विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। प्रमोद गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के बहनोई लगते हैंं। मुलायम के रिश्तेदार होने के बाद भी प्रमोद राजनीतिक मैदान में सक्रिय रहते हैं और वे सपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते रहे हैं। वे इस समय भाजपा में हैं। हालांकि भाजपा ने इस बार उनको टिकट नहीं दिया और उनकी जगह विधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया था। रिया के इस सीट से वर्तमान में विधायक हैं। वो चुनाव की घोषणा होने से पहले ही भाजपा को छोड़कर अखिलेश के साथ हो गए हैं।
मुलायम के साढू ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुलायम सिंह के सभी पुराने साथियों को जूता मारकर पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सपा को समाजवादियों की पार्टी कहा जाता था। लेकिन आज अखिलेश यादव ने सपा से समाजवाद को बिल्कुल खत्म कर दिया है। जिस तरह से मायावती ने कांशीराम जी के साथ रहने वालों को बसपा से निकाल दिया था। उसी तरह से आज अखिलेश यादव अपने पिता के पुराने साथियों को सपा से बाहर कर रहे हैं। अखिलेश ने सभी पुराने दिग्गज समाजवादियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि ये हालात सपा के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे सपा का परिवारवाद समाप्त करने के लिए ही भाजपा में आए हैं।

