शुरू हुआ तीसरे चरण का मतदान,करहल और इटावा के कई बूथों पर ईवीएम खराब की शिकायतें

विधानसभा चुनावशुरू हुआ तीसरे चरण का मतदान,करहल और इटावा के कई बूथों पर...

Date:


शुरू हुआ तीसरे चरण का मतदान,करहल और इटावा के कई बूथों पर ईवीएम खराब की शिकायतें

मेरठ। Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Phase 3 Voting – तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया। उप्र विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान में आज 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए काफी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। सुबह शुरू हुआ मतदान तो कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई। जिस कारण से मतदान को रोक देना पड़ा। इस दौरान मतदान केंद्रों के बाहर भारी संख्या में मतदाताओं की लाइने लगी रही। ईवीएम की खराबी के कारण फिरोजाबाद के कई बूथों पर सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हो सका।

Read also: ओडिशा में 171 जिला परिषद सीटों के लिए रविवार को होगा मतदान

तीसरे चरण में आज जिन जनपदों में वोट डाले जा रहे हैंं उनमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, औरय्या, कासगंज, कन्नौज, कानपुर देहात,फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर हैं। इन सभी जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर इस बार 627 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैंं। आज मतदाता इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। इस तीसरे चरण के चुनाव में प्रमुख मुकाबले में भाजपा और सपा है। लेकिन कहीं पर बसपा भी त्रिकोणीय मुकाबला बानती दिखाई दे रहीं है। हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस को भी कमतर नहीं कहा जा सकता है। इस बार कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों को टिकट देने में काफी सतर्कता बरती है। तीसरे चरण के इस मतदान में इस बार 135 प्रत्याशी यानी 22 प्रतिशत दागी है। जिन पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मतदतााओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर काफी लंबी लाइनें लगी हैं। इटावा और कानपुर के अलावा मैनपुरी की करहल सीट पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई थी। करहल में भी कई बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...