UP congress 10 मार्च से 1500 गांवों में पहुंचाएगी Priyanka Gandhi का संदेश

उत्तर प्रदेशUP congress 10 मार्च से 1500 गांवों में पहुंचाएगी Priyanka Gandhi का...

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई, जिसमें जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन भी उपस्थित रहे। तय हुआ कि आपकी पार्टी- अपने गांव अभियान के प्रथम चरण के तहत 10 मार्च से 20 मार्च तक 1500 गांवों तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में संगठन का काम मजबूती के साथ कर रही है। पार्टी ने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है।


पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय अब पुनः कांग्रेस की तरफ वापस आ रहा है। सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए ये जरूरी है कि जो भी लोग 18 साल के हो गए हैं, उनका नाम निर्वाचन नामावली में शामिल कराया जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...