UP Cabinet: गुण्डा एक्ट में संशोधन, 21 प्रस्तावों को मंज़ूरी

उत्तर प्रदेशUP Cabinet: गुण्डा एक्ट में संशोधन, 21 प्रस्तावों को मंज़ूरी

Date:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में 21 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी जिसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और एके शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इन प्रस्तावों में गुंडा एक्ट में संशोधन भी शामिल है. उन्होंने बताया कि गुंडा एक्ट 1970 में आंशिक संशोधन किया गया है जिसके के तहत ADM, JCP,ACP को गुंडा एक्ट लगाने का अधिकार दिया गया है.

हटेंगे 15 साल पुराने वाहन

वहीँ कैबिनेट की बैठक में NCERT के स्लेबस को लागू करने का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ है. खेलों को बढ़ावा देने के लिए यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना की जायेगी. नए प्रस्तावों में परिवहन विभाग में स्क्रैप पॉलिसी को लागू करना भी शामिल है. प्रदेश में अब 15 साल पुराने वाहनों को हटाया जाएगा. जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन नीति के तहत एनएच रायबरेली, डलमऊ, फतेहपुर का विस्तार होगा.इसके लिए 465 करोड़ का इंतजाम किया गया है. वहीँ अयोध्या में 465 करोड़ रुपये से 3 सड़कों का चौड़ीकरण होगा.

राशन लेने पर कार्ड धारकों के मोबाइल में आएगा मैसेज

कैबिनेट ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम खोले जाने का निर्णय लिया गया है. सरकार ने ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम खोलने के लिए नीति बनाई है. वहीँ राशन लेने पर अब कार्ड धारकों के मोबाइल में मैसेज आएगा.कैबिनेट ने प्रदेश में 4 निजी विश्वविद्यालयों को खोलने की मिली मंजूरी दी है. वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, विवेक राष्ट्रीय विवि बिजनौर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ फारुख हुसैन विवि आगरा सहित कुल 4 निजी यूनिवर्सिटीज को खोलने की मंजूरी दी गयी है. अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कई प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुए हैं जिसमें 65 करोड़ से 2 मार्ग बनेंगे. पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा किया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...