UP Board Paper Leak – यूपी में पेपरलीक कांड पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- नौकरी देनी ना पड़े इसलिए होते हैं ऐसे मामले

उत्तर प्रदेशUP Board Paper Leak – यूपी में पेपरलीक कांड पर बरसे अखिलेश...

Date:


UP Board Paper Leak – यूपी में पेपरलीक कांड पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- नौकरी देनी ना पड़े इसलिए होते हैं ऐसे मामले

लखनऊ। UP Board Paper Leak – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में सरकारी व्यवस्था में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की वजह से जनता बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उत्तर प्रदेश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते हैं ताकि उनके परिणाम नहीं आएं और युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा सके। समाजवादी पार्टी अन्याय और गैर-बराबरी के खिलाफ डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर की विचारधारा से प्रेरणा लेकर संघर्षरत है।

UP News Live Updates: काम के लिए कोरोना योद्धाओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाये, अब वादा पूरा करने की बारी आयी तो साध ली चुप्पी

अखिलेश यादव बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं से पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मिले और सरकारी उत्पीड़न सम्बंधी उनकी शिकायतों को सुना। उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोश लोगों को फंसाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला पंचायत के चुनावों की तरह स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी समाजवादियों को तथा उनके समर्थकों को हर तरह से डराया धमकाया जा रहा हैं। उन्हें अपना नामांकन पत्र भी नहीं जमा करने दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के हितों की संरक्षक पार्टी है। जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने थे तब डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस के दामों पर नियंत्रण रहा, चुनाव खत्म होते ही इन सबके दाम बढ़ गए है। इससे जनता बुरी तरह त्रस्त है। घरेलू अर्थव्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है।

UP Breaking News Live: शिवपाल ने अब सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चढ़ाया सियासी पारा, अखिलेश से हैं नाराज

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा राज में सरकार ने पेट्रोल से लोगों को लूटा अब अपराधीतत्व पेट्रोल पम्प वालों को लूटने में प्रशिक्षित हो गए है। भाजपा सरकार का अभिनंदन करते हुए अपराध की नई घटनाएं रोज ही सुर्खियां बना रही है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं। सम्मान का आडम्बर करने वाली भाजपा सरकार के समय सफाई कर्मियों की कार्य सुरक्षा के लिए कुछ नही किया गया। उनकी जानें सस्ती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधीन 34लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्ती पूरी होने का इंतजार है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एक लाख पद खाली पड़े है। अस्पतालों में डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तक नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी संघर्ष से कभी मुंह नहीं मोड़ते हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का खूब दुरूपयोग किया और धांधली की। लेकिन हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता अभी ईमानदारी से समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएंगे तो कल हमारा होगा। भविष्य में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related