Abhishek Bachchan in Agra: आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन,बंदियों के साथ देखी दसवीं

उत्तर प्रदेशAbhishek Bachchan in Agra: आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन,बंदियों...

Date:


Abhishek Bachchan in Agra: आगरा सेंट्रल जेल पहुंचे बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन,बंदियों के साथ देखी दसवीं

आगरा। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी नई फिल्म दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए आगरा सेंट्रल जेल (Agra Central Jail) पहुंचें। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने आगरा की सेंट्रल जेल में फिल्म दसवीं की शूटिंग की थी। उस समय अभिषेक बच्चन ने यहां सेंट्रल जेल में बंद बंदियों के साथ अधिकांश समय व्यतीत किया था। दसवीं की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने कैदियों से वादा किया था कि वे एक बार सभी कैदियों से मिलने जरूर आएंगे। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने उसी वादे को निभाने के लिए आज आगरा की सेंट्रल जेल पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने कैदियों के साथ अपनी फिल्म दसवीं भी देखी।

Read also: समझौता तैयार होने के बाद ही संभव हो सकती है पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री यामी गौतम के अलावा नमृता कौर अभिनीत दसवीं का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे काफी पसंद लोग कर रहे हैं। फिल्म में जाट नेता की भूमिका अभिषेक बच्चन ने बड़ी बेहतरीन तरीके से निभाई है। इसके अलावा फिल्म में यामी गौतम ने एक कड़क जेल अधीक्षक की भूमिका निभाई है। सेंट्रल जेल पहुंचे अभिषेक ने बताया कि शूटिंग के दौरान बंदियों से वादा किया था कि फिल्म पूरी होने के बाद वो एक बार जेल जरूर आएंगे। यहां के बंदियों को अपनी फिल्म दिखाएंगे। अपने इसी वादे को पूरा करने के लिए वे सेंट्रल जेल आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...