Fixed Deposit Interest Rate: लंबी अवधि में निवेश का अच्छा विकल्प फिक्स डिपाजिट,ये बैंक दे रहे अच्छा ब्याज

बिज़नेसFixed Deposit Interest Rate: लंबी अवधि में निवेश का अच्छा विकल्प फिक्स...

Date:


Fixed Deposit Interest Rate: लंबी अवधि में निवेश का अच्छा विकल्प फिक्स डिपाजिट,ये बैंक दे रहे अच्छा ब्याज

अगर लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिक्स डिपाजिट इसके लिए सबसे अच्छा वि​कल्प है। कई बैंक अपने यहां फिक्स डिपाजिंट (Fixed Deposit) में अच्छा ब्याज दे रहे हैं। फिक्स डिपाजिट को लंबी अवधि में निवेश का अच्छा विकल्प बताया जाता है। एफडी बैंकों के द्वारा दिए जाने वाला एक अच्छा वित्तीय साधन बताया जाता है। यह निवेशकों को मैच्योरिटी तक नियमित बचत खाते के मुकाबले अधिक ब्याज दिलवाता है।

Read also: Bata Share : बाटा इंडिया के शेयर ने कराई छप्पर फाड़ कमाई, निवेशकों को मिला 7000 प्रतिशत रिटर्न

22 अक्टूबर 1997 के बाद आरबीआई ने कमर्शियल बैंकों को अपने संबंधित विभिन्न एफडी और मैच्योरिटी की अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने स्तर से ब्याज दर तय करने की छूट दी थी। आरबीआई के रिकार्ड के अनुसार अभी तक देश में विदेशी बैंकों की संख्या 46 हैं। इन बैंकों में फिक्स डिपाजिट करके आप काफी आकर्षक ब्याज ले सकते हैं।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank)

एक से दो साल के लिए यह बैंक 5.25 से 5.30 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। जबकि 3—5 साल के लिए इसकी ब्याज दर 5.35 से 5.60 प्रतिशत है।

सिटी बैंक ( City Bank)

इस बैंक की ब्याज दर 1—2 साल के लिए 2.75 से 3 प्रतिशत तक हैं जबकि इससे अधिक पर ब्याज दर 3.5 प्रतिशत है।

एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank)

इसकी ब्याज दर 1—2 साल के लिए 3.10-3.5 प्रतिशत है। जबकि 3—5 साल के लिए 4 प्रतिशत है।

Read also: Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में करना चाह रहे हैं निवेश तो इन दो शेयरों पर लगा दे रुपया,मिलेगा तगड़ा लाभ

डीबीएस बैंक (DBS Bank)

इस बैंक की ब्याज दर 1-2 साल की अवधि के लिए 5 से 5.25 प्रतिशत है। जबकि 3—5 साल के लिए इसकी ब्याज दर 5.65 प्रतिशत है। 5—10 साल के लिए ब्याज दर 5.75 प्रतिशत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related