Up Board Exam 2022 Update: यूपी बोर्ड इंटर का पेपर बलिया से हुआ लीक,डीआईओएस पर गिरी गाज

फीचर्डUp Board Exam 2022 Update: यूपी बोर्ड इंटर का पेपर बलिया से...

Date:


Up Board Exam 2022 Update: यूपी बोर्ड इंटर का पेपर बलिया से हुआ लीक,डीआईओएस पर गिरी गाज

लखनऊ। आज यूपी बोर्ड (Up Board ) की इंटरमीडिएट की होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए पहले तो परीक्षा निरस्त कराई गई। जिसमें 24 जिलों में होने वाली यूपी बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। इन 24 जिलों में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद इनके 275 परीक्षा केद्रों पर परीक्षा निरस्त की गई। यह परीक्षा राज्य के 24 जनपदों में निरस्त हुई। परीक्षा का प्रश्नपत्र बलिया से लीक हुआ बताया जा रहा है।

Read also: UP Board Exam: यूपी बोर्ड हर परीक्षा केंद्र के तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, विभाग में मैराथन बैठकों का दौर जारी

जिस पर शासन ने एक्शन लेते हुए बलिया के डीआईओएस को तुरंत सस्पेंड कर दिया हैं। माध्यमिक शिक्षा की एसीएस आराधना शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इसमें डीआईओएस की ग​लती पाई गई है। जिसमें उन पर कार्रवाई की गई है। प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अब यूपी एसटीएफ को दी गई है। शुरुआती जांच में बलिया से पेपर लीक होने की आशंका जताई है। एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने डीएम और एसएपी से पेपर लीक मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...