Aligarh News: ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

उत्तर प्रदेशAligarh News: ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक...

Date:


Aligarh News: ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

अलीगढ़ । जिले के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के छर्रा कासगंज रोड़ पर उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब सड़क पर तेज रफ्तार के साथ फर्राटा भर रहे एक ईंट से लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। ईंट से लदे ट्रैक्टर का पहिया चढ़ते ही एक 20 वर्षीय युवक पवन की मौके पर कुचलकर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि ईंट से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवारों को रौंदता हुआ सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और गड्ढे में गिरते ही पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलटते ही लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़ भाग गया। बाइक सवार की मौत के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के अलीगढ़ छर्रा कासगंज रोड स्थित शेखा झील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त हो गया।

Read also: दर्दनाक हादसा : हैदराबाद में बिहार के 11 मजदूरों की झुलसकर मौत

जब ईंट से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक तेज रफ्तार के साथ भट्टे से ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लादकर जा रहा था उसी दौरान ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार के साथ सामने से आ रहे वाहन पर बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर ट्रॉली की रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे चल रहे बाइक सवार दो लोगों को ईटों से भरे ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ईटों से लग ट्रैक्टर की बाइक में जोरदार टक्कर लगते ही दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे कुचल गए। एक बाइक सवार की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read also: उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा, 40 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

हादसे को होता देख राहगीर और आसपास गुजर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े लोगों को घटनास्थल पर आता देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा पुलिस को दी गई एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related