कार एक्सीडेंट में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी की मौत

फीचर्डकार एक्सीडेंट में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी की मौत

Date:


कार एक्सीडेंट में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी की मौत

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट हो गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास ये हादसा हुआ है। श्रीपद नाइक की गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई है।

नाईक की हालत स्थिर
हादसे के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह सचेत हैं लेकिन गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों लोग यात्रा कर रहे थे।

पीएम ने गोवा के सीएम से फोन पर की बात
नाइक को इलाज के लिए गोवा के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री के एक्सीडेंट की खबर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था करने का आदेश दिया।

एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाने की बात
इसी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री सावंत से कर बात की है और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। अगर जरुरत पड़े तो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाने को भी कहा है। सीएम प्रमोद सावंत अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...