अमित शाह ने कोयला खनन नीलामी बोलीदाताओं को बांटे अधिकार पत्र

बिज़नेसअमित शाह ने कोयला खनन नीलामी बोलीदाताओं को बांटे अधिकार पत्र

Date:


अमित शाह ने कोयला खनन नीलामी बोलीदाताओं को बांटे अधिकार पत्र

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी के सफल बोलीदाताओं को अधिकार पत्र सौंपने के साथ ही आज कोयला खनन क्षेत्र में पारदर्शिता को बढावा देने के लिए एकल खिड़की कार्य निपटान प्रणाली ‘सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम वेब पोर्टल’ का भी उद्घाटन किया।

श्री शाह ने इस मौके पर कहा कि लंबे समय से कोयला क्षेत्र की अस्थिरता को दूर करने और इसमें पारदर्शिता लाने की लम्बे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी जिसे उनकी सरकार में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि उनकी अगुवाई में आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में कोयला क्षेत्र ने आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इस एकल खिड़की वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी प्रक्रिया से अब छोटे और मध्यम उद्योगों को भी सरलता से कोयला मिल सकेगा। इससे कोयला क्षेत्र में न सिर्फ पारदर्शिता बढेगी बल्कि कारोबार को भी बढावा मिलेगा और इससे आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2022 तक पचास खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में कोयला क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होगी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...