नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज (सोमवार) पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। वहीं दूसरी ओर पहलवानों में देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat) भी सोमवार को मां बनी है। साल 2014 में कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिये गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat Baby) ने एक बेटे को जन्म दिया है।
बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए दी। इन तस्वीरों में बबीता फोगाट (Babita Phogat) के साथ उनका बेटा और उनके पति विवेक सुहाग भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फोटो को शेयर करते हुए बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने लिखा कि आखिरकार उनका परिवार पूरा होने का सपना साकार हो गया है।
उन्होंने लिखा,’हमेशा अपने सपनों पर भरोसा करना सीखिये, यह जरूर पूरे होते हैं, हमारे पूरे हुए हैं। मेरे बेटे से मिलिये, नीले कपड़ों में मेरा सपना साकार हुआ है।

