Kaushambi mahotsav-2023: BJP इस बार 300 के पार, मोदी की बनने जा रही सरकार- शाह

उत्तर प्रदेशKaushambi mahotsav-2023: BJP इस बार 300 के पार, मोदी की बनने जा...

Date:

लखनऊ। कौशांबी महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। कहा कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे। यहां उन्होंने ‘कौशांबी महोत्सव-2023’का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्रामसभा फसैया में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। कहा, “इस बार फिर एक बार 300 सीटों के पार, मोदी जी की बनने जा रही है सरकार।” इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, “सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों, जब भी मोदी जी को गाली दी हैं तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं, बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।”

अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, “वह भारत को बदनाम करने के लिए विदेश गए। क्या हम इसे बर्दाश्त कर सकते हैं? यदि आप भारत में हमसे लड़ना चाहते हैं, तो हमें नाम और स्थान बताएं, भाजपा भारत में कहीं भी आपसे लड़ने के लिए तैयार है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related