IDBI बैंक की अमृत महोत्सव FD स्कीम में मिलेगा तगड़ा ब्याज!

IDBI बैंक ने अपने निवेशकों के लिए नई “अमृत महोत्सव एफडी” योजना शुरू की है।

444 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत बैंक सामान्य, एनआरई और एनआरओ कैटेगरी के तहत आने वाले लोगों को 7.15 प्रतिशत ब्याज देगा।

आईडीबीआई बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

30 दिन की सावधि जमा योजना पर 3.35 प्रतिशत ब्याज

बैंक 7 से 30 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर 3.0 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है।

जबकि आईडीबीआई बैंक अब 31 से 45 दिनों के बीच परिपक्वता वाली जमा पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर देगा।

जबकि आईडीबीआई बैंक अब 31 से 45 दिनों के बीच परिपक्वता वाली जमा पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर देगा।

इसके अलावा 46 से 90 दिनों के लिए रखी गई जमा राशि पर आईडीबीआई बैंक 4.25 प्रतिशत ब्याज देगा।

6 माह की बचत योजना पर 4.75 प्रतिशत ब्याज

आईडीबीआई बैंक ने 91 दिन से 6 महीने के लिए रखी गई जमा के लिए ब्याज दर 4.75 प्रतिशत रखी है।

6 महीने, 1 दिन से 1 साल की परिपक्वता वाली जमा पर 5.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और 1 वर्ष से 2 वर्ष (444 दिनों के अलावा) की परिपक्वता वाली जमा पर 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

बैंक दो से तीन साल की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर 6.50 प्रतिशत ब्याज दर देगा।

जबकि आईडीबीआई बैंक तीन से दस साल की परिपक्वता वाली जमा पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!