Share market open stock market update: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरूआत लाल निशान पर हुई। आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी है। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार की सुबह लाल निशान पर खुला। यह 63,000 के लेवल से नीचे फिसला। फिलहाल सेंसेक्स 278.87 अंकों की गिरावट के साथ 62.960.02 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 93.15 अंकों पर फिसलकर 18,678.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में मेटल मीडिया सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर्स शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी फंड के इनफ्लो से इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। ये पिछले दिन की गिरावट को बढ़ा रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती ब्याज दरों से शेयर बाजार पर असर दिख रहा है।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 248.57 अंक गिरकर 62,990.32 अंकों पर आ गया। कल बीएसई 63,601.71 के रिकॉर्ड इंट्राडे पर पहुंच था।
टॉप गेनर्स और गेनर्स
सेंसेक्स पैक में NTPC, एशियन पेंट्स ICICI बैंक, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयरों में तेजी है। जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, HCL टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट है।

