PM modi Egypt Visit: मिस्र पहुंचे PM मोदी का प्रधानमंत्री मुस्तफा ने किया भव्य स्वागत

UncategorizedPM modi Egypt Visit: मिस्र पहुंचे PM मोदी का प्रधानमंत्री मुस्तफा ने...

Date:

PM modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिन की राजकीय यात्रा पर आज काहिरा पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की राजकीय यात्रा पर मिस्र के पीएम के साथ बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अलसिसी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी काहिरा में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का भ्रमण करेंगे। पीएम मोदी मस्जिद में करीब आधा घंटा बिताएंगे। PM Modi दाऊदी बोहरा समुदाय से भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज काहिरा पहुंचै। मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली ने काहिरा हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पीएम मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर प्रधानमंत्री के साथ गोलमेज बैठक करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अलसिसी से मुलाकात करेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अलसिसी की भारत यात्रा की फोटो काहिरा होटल में प्रदर्शित की गई। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के सदस्य होटल में मौजूद हैं। पीएम मोदी के काहिरा पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रधानमंत्री के पहली मिस्र द्विपक्षीय यात्रा के बारे में जानकारी दी।

आज से दो दिवसीय दौरा

पीएम मोदी आज शनिवार से मिस्र की दो दिन की यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे। मस्जिद में पीएम मोदी आधा घंटा बिताएंगे। मस्जिद में वह दाऊदी बोहरा समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस समुदाय से पीएम मोदी का खास जुड़ाव है।

उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक मस्जिद का नाम 16वें फातिमिद खलीफा अलहकीम अम्र अल्लाह के नाम है। मस्जिद का निर्माण अलहकीम अम्र अल्लाह के पिता खलीफा अलअजीज बिल्लाह ने 10वीं शताब्दी में कराया था। इसके बाद वर्ष 1013 में अलहकीम ने इसके निर्माण कार्य को पूरा कराया।

भारतीय सैनिकों को देगे श्रद्धांजलि

पीएम मोदी हेलियोपोलिस शहीद स्मारक जाएंगे। जहां वह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी मिस्र राष्ट्रपति अलसीसी से मुलाकात से पहले वहां के मंत्रियों के समूह के इंडिया यूनिट के साथ बातचीत करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...