UK Leicester Hindu Muslim clash: भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद से ब्रिटेन में रहने वाले हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव, 27 गिरफ्तार

इंटरनेशनलUK Leicester Hindu Muslim clash: भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद से...

Date:

लीसेस्टर। 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप मैच के बाद से ब्रिटेन के शहर लीसेस्टर में रहने वाले भारतीय हिंदू और पाकिस्तानी मुसलमानों के बीच तनाव है। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से हिंसक झड़पे हो रही हैं। लीसेस्टर पुलिस ने हिंसा के मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। लेकिन पुलिस की इस अपील के बाद भी दोनों ओर तनाव कायम है। 28 अगस्त हो हुए भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद से लीसेस्टर शहर में अशांति और गड़बड़ी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गत शनिवार को भी पूवÊ इंग्लैंड स्थित लीसेस्टर में दोनों पक्षों ने उपद्रव किया। क्रिकेट मैच के दौरान हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव की खबरें हालांकि आए दिन आती रहती हैं। लेकिन भारत पाक के क्रिकेट मैच में दर्शकों और समर्थकों का ये तनाव अब सात समंदर पार कर ब्रिटेन पहुंच गया है। जहां से ऐसे तनाव की खबर आई है। 

गत 28 अगस्त को हुए भारत पाक एशिया कप मैच के बाद से ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में हिंदू और मुसलमान समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। हिंसा और तनाव की घटनाएं अब लगातार सामने आ रही हैं। लीसेस्टर पुलिस ने हिंसक घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार कर सख्ती की है।  सोशल मीडिया में जारी रिपोर्टों में दावा किया है कि ताजा हिंसा एक विरोध मार्च के कारण फैली। इसके वीडियो फुटेज में पुलिस को भीड़ ने रोकने की कोशिश की। वहीं इस दौरान कांच की बोतलें फेंकी गईं और कुछ लोगों ने लाठियां और डंडों के साथ सड़क पर जमकर मारपीट की है। 

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांति बहाल के प्रयास जारी हैं। बड़ी संख्या में लोगों की तलाशी ली जा रही है। हिंसा और नुकसान की घटनाएं सामने आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में लीसेस्टर के मेल्टन रोड पर धर्मस्थल के बाहर एक व्यक्ति को झंडा खींचते हुए दिखाया है। पुलिस ने कहा है कि हिंसा या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 28 अगस्त को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद से ही लीसेस्टर में हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव फैला हुआ है। उसके बाद से ही हिंसा की छुटपुट घटनाएं भी जारी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...