एशिया कप: सुपर 4 में पहुंचा अफ़ग़ानिस्तान

स्पोर्ट्सएशिया कप: सुपर 4 में पहुंचा अफ़ग़ानिस्तान

Date:

अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप के सुपर 4 राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी. अपने दुसरे लीग मैच में उसे बांग्लादेश को हराने में ज़्यादा कोई तकलीफ नहीं हुई. बांग्लादेश से मिले 128 रनों के लक्ष्य को अफ़ग़ानिस्तान ने 9 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया। इबराहीम और नजीब जादरान टीम के हीरो साबित हुए, दोनों ने बांग्लादेश के पेसर्स की खूब धुनाई की.

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना सकी. टीम की शुरुआत भयानक अंदाज़ में हुई. अफ़ग़ानिस्तान के मिस्त्री स्पिनर मुजीबुर्रहमान ने बंगलादेश के टॉप थ्री बैट्समैन को सिर्फ 24 रनों पर चलता कर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी. इन तीन विकटों में कप्तान साकिब का भी विकेट शामिल था. चार रन बाद ही राशिद ने मुस्फीकुर्रहीम को 28 के कुल स्कोर पर चलता कर बांग्लादेश की परेशानियां और बढ़ा दीं. बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी महमूदुल्लाह और मोसद्देक हुसैन के बीच 36 रनों की हुई. महमूदुल्लाह ने 25 और मोसद्देक ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान और मुजीबुर्रहमान ने तीन विकेट हासिल किये. 

Read also: Ganesh Puja at Hubballi Idgah: देर रात हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अदालत ने दी हुबली ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव आयोजन की अनुमति

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम की हालाँकि इस बार शुरुआत श्रीलंका जैसी नहीं हुई, बंगलादेश के स्पिनर्स ने उनपर लगातार दबाव बनाये रखा और विकेट निकालते हुए रन रेट बढ़ाते रहे. अफ़ग़ानिस्तान को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रहमानउल्लाह गुरबाज़ के रूप में लगा जो 11 रन बनाकर साकिब की गेंद पर स्टंपिंग का शिकार बने. 10वे ओवर में हज़रतउल्लाह ज़ज़ई 23 रन बनाकर मोसद्देक की गेंद पर पगबाधा हो गए, उस समय अफ़ग़ानिस्तान का स्कोर 45 रन था. कप्तान मोहम्मद नबी भी 8 रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए लेकिन इसके बाद इब्राहिम ज़दरान  और नजीबुल्लाह जादरान ने अफ़ग़ानिस्तान स्टाइल में आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए आसानी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाकर टीम को सुपर 4 राउंड में पहुंचा दिया। मैच के दौरान साकिब की खराब कप्तानी साफ़ तौर पर नज़र आयी. स्पिनर फ्रेंडली पिच पर उन्होंने अपने स्पिनर्स से ज़्यादा पेसर्स पर भरोसा किया और इसका खामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ा. बांग्लादेश देश के लिए जबतक स्पिनर्स ने मोर्चा संभाला, मैच में बांग्लादेश बना रहा लेकिन जैसे पेसर्स को ज़िम्मेदारी मिली, जादरानों ने धुनाई शुरू कर दी. ग्रुप बी में अब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मारो मैच होगा। रन रेट का अब कोई झंझट नहीं, मैच जीतना ज़रूरी होगा। अफ़ग़ानिस्तान की टीम जिस तरह अपने दोनों मैचों में प्रदर्शन किया है वह भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के लिए एक अलार्मिंग बेल है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related