Pakistan में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में दो सेन्य अधिकारियों की मौत

इंटरनेशनलPakistan में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में दो सेन्य अधिकारियों की...

Date:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकवाद हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हर रोज आतंकी हमले हो रहे हैं। सोमवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में सुरक्षा जांच चौकी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें दो अधिकारी मारे गए। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस्लामी देश की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के मुताबिक, आतंकवादियों ने रविवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम क्षेत्र में एक सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसका सेना ने तत्काल जवाब दिया। आईएसपीआर ने कहा, गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि दो अन्य को गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी भी मारे गए हैं। सेना की मीडिया शाखा ने कहा कि आतंकवादियों के सफाए के लिए इलाके की तलाशी ली जा रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है और पाकिस्तानी सेना के दोनों अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। रविवार की घटना देशभर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बीच हुई। पाकिस्तान आतंकवाद की लहर से प्रभावित है। देश का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, बलूचिस्तान, पंजाब और सिंध प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।


लगातार हो रहे आत्मघाती हमले

30 जनवरी को पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने जून 2022 में सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को रद्द कर दिया था और अपने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...