रसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं ‘चना दाल वड़ा करी’, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं 'चना दाल वड़ा करी', ये...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Chana Dal Vada Curry Recipe – आज हम आपको एक टेस्टी और मजेदार रेसिपी बताने वाले है, इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है। इस रेसिपी का नाम चना दाल वड़ा करी, जब भी आपको समझ न आए की क्या सब्जी बनाएं तब आप इसे ट्री कर सकते है। चलिए जानते है रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाएं ‘सोया मंचूरियन’, ये रही रेसिपी!

वड़ा बनाने के लिए सामग्री – 1 कप चना दाल, 4 साबूत लाल मिर्च, 1 टीस्पून सौंफ, 1 टीस्पून नमक और करी तैयार करने के लिए चाहिए होगा – 2 टेबलस्पून तेल, 6-8 करी पत्ता, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1 छोटी इलायची, 4 लौंग, 1 तेजपत्ता,  1 टीस्पून जीरा, बारीक़ कटे हुए 2 प्याज़, बारीक़ कटे हुए 3 टमाटर, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, बारीक़ कटी हुई पुदीने की पत्तियां , धनिया की पत्तिया और नमक स्वादानुसार। 

 चना दाल वड़ा करी रेसिपी ( Chana Dal Vada Curry ) –

पहले चना दाल  धोकर 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, और हल्दी मिलाकर दरदरा पीस लें। अब पेस्ट को इडली के सांचे में डालकर 10 मिनट भाप से पका लें। पक जाने के बाद वड़ों के छोटे -छोटे टुकड़े कर लें।

इसके बाद एक पैन में तेल गरम कर जीरा, हींग, लौंग, इलायची, दालचीनी, करी पत्ता और तेजपत्ता डालकर तड़का लगाएं। फिर प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भुने और  अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाले। अब टमाटर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर पकाना है। फिर नमक और पानी डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं।

Read also: रसोई Bytes: बूंदी से रायता नहीं बल्कि बनाएं इस जायकेदार सब्जी को!

बस तैयार वड़ों को समें डालें और 10 मिनट तक पकाएं। 10 मिनट बाद तैयार है चना दाल वड़ा करी, इसे आप चाहे तो रोटी या चावल के साथ खा सकते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related