John Abraham को तीन बार किस करने को कोशिश की, नाराज़गी पर शाहरुख़ का जवाब

एंटरटेनमेंटJohn Abraham को तीन बार किस करने को कोशिश की, नाराज़गी पर...

Date:

एक तरफ शाहरुख़ खान पठान के रूप में अपनी नयी फिल्म की सैकड़ों करोड़ की कमाई पर झूम रहे हैं वहीँ इस कामयाबी के सफर को मीडिया के साथ शेयर कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म की रिलीज़ से पहले शाहरुख़ खान ने मीडिया से अपनी दूरी बना रखी थी लेकिन अब वो फिल्म को लेकर मीडिया के सामने नए नए खुलासे करते नज़र आ रहे हैं हालाँकि उन्होंने इस सवाल को टालने की कोशिश की कि इतने दिन वो मीडिया से दूर क्यों थे.

मीडिया से दूरी पर मांगी माफ़ी

पठान में शाहरुख एक रॉ एजेंट के रोल में हैं तो वहीं जॉन ने एक खतरनाक विलेन की भूमिका में और दोनों के बीच ज़बरदस्त एक्शन। बता दें कि फिल्म की रिलीज़ से पहले शाहरुख़ सीधे मीडिया में जाने की जगह ASK SRK सेशन के सहारे लोगों से सीधे कनेक्ट हो रहे थे. सोमवार को मीडिया के सामने दीपिका और निर्देशक सिद्धार्थ के साथ सामने आकर उन्होंने दिल खोलकर बात की और सवालों के जवाब दिया साथ ही मीडिया से कुछ दिनों के लिए दूर रहने के लिए माफ़ी भी मांगी और कहा कि व्यस्तता के कारण मिल नहीं सका.

पांच दिन में कमा डाले 550 करोड़

फिल्म कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. पांच दिनों में जहा भारत में 270 करोड़ के लगभग कमाई कर चुकी है वहीँ वर्ल्डवाइड कमाई 550 करोड़ पहुँच गयी है जो किसी भी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी कमाई है. पांच दिनों की छप्परफाड़ कमाई के बाद फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज़ अभी भी बना हुआ है. शाहरुख़ के फिल्म प्रमोशन से दूरी को फिल्म से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है. शायद इसी वजह से शाहरुख़ फिल्म के प्रमोशन से दूर रहे. फिल्म के सहयोगी अदाकार जॉन अब्राहम से नाराज़गी के सवाल उन्होंने बड़ी हाज़िरजवाबी से कहा कि मैंने शूटिंग के दौरान उन्हें दो तीन बार किस करने की कोशिश की थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related