National Park Karnataka: कर्नाटक के इन नेशनल पार्क का टूर एक बार जरूर करे!

ट्रेवलNational Park Karnataka: कर्नाटक के इन नेशनल पार्क का टूर एक बार...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। National Park Karnataka – कर्नाटक में कई नेशनल पार्क है जहां कुछ लुप्तप्राय प्रजातियों के साथ-साथ आम प्रजातियों को देखने का मौका आपको मिल सकता है। आप इस राज्य में प्रकृति की भव्यता काफी करीब से देख सकते है। यहां के प्रतिष्ठित महलों, शानदार झरनों, प्राचीन धार्मिक स्थलों और समृद्ध विरासत के साथ-साथ नेशनल पार्क भी काफी फेमस है। 

बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क

बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क कर्नाटक में सबसे अधिक देखे जाने वाले नेशनल पार्क में से एक है, यहां बंगाल टाइगर से लेकर सफेद बाघ, शेर, चित्तीदार हिरण, ज़ेबरा और कई अन्य जानवरों को आप आसानी से देख सकते है। साथ ही अगर आप यहां जाएं तो बटरफ्लाई पार्क का टूर जरूर करे। घूमने के लिए सितंबर से जनवरी के बीच का समय बेस्ट है। 

बांदीपुर नेशनल पार्क

बांदीपुर नेशनल पार्क बेहतरीन नेशनल पार्क में से एक है, ये  लगभग 70 बाघों का घर है। साथ ही बता दे रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात पर यहां प्रतिबंध है, और अक्टूबर से मार्च तक के बीच का समय बेस्ट है। 

Read also: Lakshadweep Tourism : बेहतरीन जगह है लक्षद्वीप, न्यूड बीच से लेकर समुद्री तटों का उठा सकते है मजा

नागरहोल नेशनल पार्क

नागरहोल नेशनल पार्क में बाघ, हाथी, भारतीय तेंदुए, भालू, धारीदार लकड़बग्घा और हिरण रहते हैं। साथ ही आप यहां घने जंगलों, नदियों, पहाड़ियों, घाटियों और झरनों का भी लुफ्त उठा सकते है। 

कुद्रेमुख नेशनल पार्क

कुद्रेमुख नेशनल पार्क सबसे आकर्षक राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, यहां  हरे भरे जंगल, कदंबी और हनुमानगुंडी जैसे प्राकृतिक झरने और प्राकृतिक पूल हैं। साथ ही तेंदुआ, जंगली कुत्ता, मालाबार विशाल गिलहरी, लंगूर, भालू, और भी कई तरह के जानवर देखे जा सकते है। इसके अलावा, यहां  ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा के रास्ते हैं जिसके वजह से लोग प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर मजा लेते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...