Mathura Railway Station से चोरी बच्चा भाजपा महिला पार्षद के घर से बरामद, एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था नवजात

उत्तर प्रदेशMathura Railway Station से चोरी बच्चा भाजपा महिला पार्षद के घर से...

Date:

मथुरा। यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से चुराया गया बच्चा आज सोमवार को भाजपा महिला पार्षद के घर से बरामद हो गया है। आरोप है कि भाजपा महिला पार्षद ने बच्चा एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने चोरी हुए बच्‍चे को आज सोमवार को फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक बच्चा महिला पार्षद ने कथित तौर पर हाथरस के बच्चा चोर गिरोह को चलाने वाले दंपती से एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था । जीआरपी अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने जानकारी दी कि 24 अगस्त को सुबह चार बजे मथुरा जंक्‍शन के प्लेटफार्म पर सो रही एक महिला के पास से सात माह का बच्चा चुरा  लिया गया था। जो आज सोमवार को फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्‍या 51 की भाजपा महिला पार्षद विनीता के घर से बरामद हो गया। 

उन्होंने बताया कि भाजपा पार्षद विनीता ने इस नवजात को एक लाख 80 हजार रुपये में एक महिला स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी के माध्यम से हाथरस डॉक्‍टर दंपती से खरीदा। उन्‍होंने बताया कि बच्चे की चोरी की रिपोर्ट उसकी मां राधा देवी ने जीआरपी कोतवाली मथुरा जंक्‍शन में दर्ज कराई थी। जीआरपी मथुरा प्रभारी मुश्ताक ने बताया कि उस दिन महिला देर रात अपनी बहन के पति के निधन हो जाने पर शोक मनाकर वापस लौटी थी और रात अधिक होने पर वह प्लेटफॉर्म पर सो गई थी। इसी दौरान उसका बच्चा चोरी कर लिया गया था। चोरी हुए बच्चे की खोज में जुटी जीआरपी ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

Read also: UP News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार पर कांग्रेस को चार को हल्ला बोल, मेरठ में बनाई रणनीति

इस मामले में थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में भाजपा पार्षद ने बताया कि उन्होंने बच्चा एक नर्स से खरीदा था। उनकी सिर्फ एक बेटी है। बच्चे के चोरी के बारे में भाजपा पार्षद को कोई जानकारी नहीं थी। मथुरा पुलिस भाजपा की महिला पार्षद और उसके पति कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। जीआरपी प्रभारी मुश्‍ताक ने बताया कि जीआरपी के विशेष कार्य बल एसओजी और सर्विलांस टीम की तफ्तीश में पता चला कि हाथरस में एक डॉक्‍टर दंपती बच्चे चुराने तथा बेचने का गिरोह संचालित करता है। उन्होंने बताया कि दंपती के लिए कई ऐजेंट इस काम में लगे हुए हैं। जो एक ओर बच्चे के ग्राहक तलाशते हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे लोग हैं जो रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से बच्चों को चुराने का कार्य करते हैं और उनको अगवा कर बेच देते थे।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में गिरोह सरगना हाथरस के सिकन्‍दराराऊ निवासी डॉक्‍टर प्रेम विहारी और उसकी पत्नी डॉक्‍टर दयावती के अलावा बच्चा खरीदने वाली फिरोजाबाद नगर निगम की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल और उसके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा दोनों को बच्‍चा बेचने वाली स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी पूनम और बच्‍चा चोरी करने वाले दीप कुमार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। जीआरपी प्रभारी मुश्‍ताक ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह की गिरफ्तारी और बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related