IND vs PAK Asia Cup 2022: हार्दिक बने एक्स फैक्टर, भारत ने पाकिस्तान को हराकर लिया बदला

स्पोर्ट्सIND vs PAK Asia Cup 2022: हार्दिक बने एक्स फैक्टर, भारत ने...

Date:

भारत ने एशिया कप में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर 2021 के टी -20 विश्व कप में मिली हार का एक तरह से बदला ले लिया. भारत ने पाकिस्तान के 148 रनों के लक्ष्य को अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर पांच विकेट से कामयाबी हासिल की. जीत के हीरो हार्दिक पंड्या रहे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी के बात बल्लेबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और विजयी छक्का लगाकर अपने ही स्टाइल में मैच जिताया। मैच भले ही भारत ने दो गेंद पहले जीता मगर जीत के प्रति भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान आश्वस्त दिखी। 

भारत ने जब टॉस जीता तभी उसकी  जीत पर एक तरह से मुहर लग गयी थी, टी 20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दिलाने वाली जोड़ी इसबार कमाल नहीं कर सकी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने अपनी टीम को निराश किया और सिर्फ 10 रन बनाकर भुवनेश्वर के एक बाउंसर पर हुक करने के चक्कर में अर्शदीप को कैच दे बैठे। पाकिस्तान के फखर ज़मान भी 10 रन बनाकर आवेश खान के बाउंसर का शिकार बने.पाकिस्तान ने अपने टॉप आर्डर के दो बल्लेबाज़ खोने के बाद अनुभवहीन मिडिल आर्डर के सहारे थी, नए आने बल्लेबाज़ इफ्तिखार अहमद ने मोहम्मद रिज़वान के साथ 45 रनों की साझेदारी की. यह पाकिस्तान की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी. इफ्तिखार भी बाउंसर पर आउट हुए और हार्दिक को मैच का पहला विकेट मिला। हार्दिक पंड्या ने जल्द ही खुशदिल शाह को भी सपनी शार्ट पिच गेंद का शिकार बनाया। पांड्या ने मोहम्मद रिज़वान को आउट कर पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की पूरी तरह कमर तोड़ दी. इसके आगे का काम भुवनेश्वर ने पूरा किया और मैच चार विकेट चटकाए। यह तो अंतिम विकेट के लिए शाहनवाज़ धानी अहुर हारिस रऊफ के बीच हुई 19 रनों की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 147 रनों के एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुँच सकी. अर्शदीप सिंह ने भी दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।  

Read also: FIFA Ban News: FIFA ने हटाया बैन, महिला अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्डकप खेले जाने का रास्ता साफ

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी निराशाजनक रही. पारी की दूसरी गेंद पर ही नसीम शाह ने के एल राहुल को बोल्ड कर भारतीय खेमे में हलचल मचा दी. नसीम के इसी ओवर में कोहली का स्लिप में कैच छूटा, कोहली उस समय शून्य पर थे. कोहली ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। हालाँकि शुरू में लड़खड़ाने के बाद उन्होंने खुश अच्छे शॉट खेलकर फॉर्म में वापसी का इशारा दिया। कप्तान रोहित और राहुल जब अपने ले में नज़र आने लगे तभी मैच ने फिर पलटा खाया और दोनों ही बल्लेबाज़ आगे पीछे मोहम्मद नवाज़ को उड़ाने के चक्कर में बॉउंड्री पर कैच हो गए. शर्मा तो खैर 12 ही रन बना सके लेकिन कोहली ने ज़रूर 35 रनों की पारी खेलकर आगे मैचों के लिए टीम इंडिया के लिए कुछ उम्मीदें जगाई। रविंद्र जडेजा को आज सूर्या कुमार से ऊपर भेजा गया और यह फैसला काफी सही साबित हुआ. इस बीच सूर्या कुमार को नसीम शाह ने बोल्ड कर पाकिस्तान के लिए फिर उम्मीदें जगा दीं लेकिन इसके बाद वह काफी परेशानी में दिखाई दिए. 

रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने इसके बाद मैच पर कण्ट्रोल हासिल कर लिया। दोनों के बीच 52 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई. जडेजा 35 रन बनाकर नवाज़ का शिकार बने, हालाँकि बाबर आज़म ने नवाज़ को जडेजा से बचाने के लिए अंतिम ओवर तक इंतज़ार किया, यही वजह रही कि नवाज़ को आखरी देना बाबर आज़म की मजबूरी बन गयी मगर बार जिससे नवाज़ को बचा रहे थे उसी ने जडेजा को आउट किया। हार्दिक ने पारी की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर भारत के खेमे में खुशियां भर दीं. पाकिस्तान की टीम कम स्कोर के बावजूद मैच को अंतिम ओवर तक ले गयी यह उसके गेंदबाज़ों की एक तरह से कामयाबी कही जाएगी हालाँकि उनके लिए बुरी खबर यह रही कि इस समय उनके मुख्या गेंदबाज़ बन चुके नसीम शाह ने लड़खड़ाते हुए पाना अंतिम ओवर पूरा किया। चोट की वजह से शाहीन आफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर पहले ही टीम से बाहर हो गए हैं ऐसे में अगर नसीम शाह बाहर होते हैं हैं तो फिर पाकिस्तान के लिए एशिया कप में मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related