लाइफस्टाइल डेस्क। Leh-Ladakh Destination – लेह-लद्दाख की सैर जून में एकदम परफेक्ट है, आप इस महीने में नॉर्मल जैकेट में घूमने-फिरने का आनंद ले सकते हैं। बता दे, आप जून महीने में कुछ-कुछ जगहों पर स्नोफॉल भी देख सकते है। ऐसे में यहां घूमने का प्लान बना सकते है साथ ही इन जगहों पर जाना न भूले। ये जगहे आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी।
Read also: Bachelor Trip Places: गर्मियों में बैचलर ट्रिप के लिए ये जगहें है परफेक्ट!
स्पितुक मठ

स्पितुक मठ लद्दाख के लेह में है, इस मठ को “पेथुप गोम्पा” के नाम से भी जाना जाता है। इस मठ में हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की भी प्रतिमा है, यहां 100 बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान भी है। आप यहां घूमने जा सकते है।
नुब्रा वैली

नुब्रा वैली लद्दाख के बाग के नाम से भी जाना जाता है, यहां ऊंचे-ऊंचे रंग-बिरंगे पहाड़, ग्लेशियर, और नदियां देख आप यही बस जाएंगे। ये जगह ऊंट की सवारी के लिए भी प्रसिद्ध है, आपकी ट्रिप यहां की यादगार बन जाएगी।
खारदुंग ला

खार्दूंग ला दुनिया की सबसे ऊंची वाहन चलाने योग्य सड़कों में से एक है, यहां ड्राइव करने में काफी मजा आता है। ये समुद्र तल से तकरीबन 18,380 फीट की ऊंचाई पर है। इस जगह में घूमने न भूले।
जंस्कार वैली

जंस्कार वैली लद्दाख से 105 किमी. की दूरी पर है, ये 5,000 किमी. क्षेत्र में फैली घाटी है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत नदियों का संगम बेहद खूबसूरत लगता है। यहां ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग के मजे भी ले सकते हैं।
Read also: Dharamshala Best Places: धर्मशाला की सैर करे तो, इन जगहों को देखना न भूले!
पैंगोंग लेक

पैंगोंग झील बहुत ही सुन्दर है, इस झील का नीला पानी और आसपास ऊंचे-ऊंचे पहाड़ आपका मन मोह लगे। यहां झील का पानी बहुत ही साफ रहता है लेकिन खारा है जिसके कारण यहां छली और अन्य कोई जलीय जंतु नहीं रहते।

