Champawat by-election – अंतिम दौर में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा का योगी पंच

उत्तराखंडChampawat by-election - अंतिम दौर में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा का...

Date:

देहरादन। चंपावत उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच स्टार वार तेज हो गई है। कांग्रेस ने जंहा इस उपचुनाव में अपने उत्तराखंड प्रभारी सहित तमाम बड़े नेताओ को मैदान में उतार दिया है तो भाजपा ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव प्रचार के लिए उतारने जा रहे है. योगी 28 मई को चंपावत उपचुनाव में धामी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 

Also Read : PM Modi Virtual Program: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संवाद, 31 मई को होगा कार्यक्रम

 टनकपुर में गरजेंगे बुलडोजर बाबा 

चंपावत उपचुनाव में प्रचार के अन्तिम दौर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को चंपावत पहुंच रहे हैं। यंहा टनकपुर में वे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे. बुलडोजर बाबा के स्वागत के लिए चंपावत के लोगों में काफी उत्साह है।  बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के ही मूल निवासी हैं। यहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई है और आज उत्तर प्रदेश में उनके राज्य में तमाम बेहतर कार्य किए गए हैं। ऐसे में चंपावत में उनके आने की सूचना से ही चंपावत के लोगों में काफी उत्साह है। योगी आदित्यनाथ का अभी तक का जो कार्यक्रम तय हुआ है उसके अनुसार 28 तारीख को 11:00 बजे योगी बनबसा पहुंचेंगे। यहां से टनकपुर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Also Read : BJP MLA’s brother’s wife arrested in Kochi: भाजपा विधायक के भाई की पत्नी कोच्चि में गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में थी फरार

 चंपावत में कांग्रेस का दम 

चम्पावत में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी को शामिल किया है। मिडीया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 24 मई से 27 मई तक चम्पावत विधानसभा में ही प्रवास करेंगे। कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि  कॉंग्रेस चम्पावत उपचुनाव पूरी ताकत के साथ लड रही है और  चुनाव परिणाम चैकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल में किये गये विकास के नाम पर वोट मांग रही है जबकि भाजपा सरकारी तंत्र का उपयोग कर झूठे वादों के बल पर चुनाव लड रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related