आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर होली का त्योहार मनाया जाता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।
स्पेन

यहां भारत की तरह ही होली खेली जाती है। बस फर्क इतना है कि भारत में रंगों से होली खेली जाती है, तो यहां टमाटर से। यहां पर होली की तरह ही एक फेस्टिवल होता है, जिसे ला टोमाटीना नाम से जाना जाता है। हर साल ये अगस्त में मनाया जाता है और इस दिन लोग एक-दूसरे पर जमकर टमाटर बरसाते हैं।
रोम

रोम में भी होली मनाई जाती है, जिसका नाम रेडिका त्योहार है। रोम के लोग एक ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां जाकर लकड़ियां एकत्रित कर फिर उन्हें जलाते हैं। इस दौरान यहां मौजूद सभी लोग नाचते-गाते हैं, झूमते हैं और काफी एंजॉय करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया

जहां भारत में साल में एक बार होली होती है, ठीक इसका उल्टा ऑस्ट्रेलिया में लोग फरवरी के महीने हर दो साल बाद होली की तरह होने वाले वॉटरमेलन त्योहार मनाते हैं। जैसे कि नाम से लग रहा है कि इस होली में तरबूज का इस्तेमाल होता है, तो आपको बता दें कि इस दिन लोग एक-दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और इस वॉटरमेलन त्योहार को जमकर एंजॉय करते हैं।
दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया भी एक ऐसा देश है, जहां पर होली मनाई जाती है। यहां बोरयॉन्ग मड फेस्टिवल को होली की तरह मनाया जाता है, जो हर साल जुलाई के महीने में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। यही नहीं, यहां इस दिन एक कीचड़ का विशाल टब बनाया जाता है। इसमें सभी लोग तैरते हैं और एक-दूसरे को इस कीचड़ के टब में फेंकते भी हैं।
इटली

यहां भी भारत की तरह ही होली का त्योहार मनाया जाता है। हर साल इटली में जनवरी के महीने में होली की तरह होने वाले ऑरेंज बैटल के नाम से एक फेस्टिवल मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते, बल्कि एक-दूसरे पर जमकर संतरे फेंकते हैं।

