Site icon Buziness Bytes Hindi

Happy Holi 2021: इन देशों में भी मनाई जाती है होली, जानें यहां के अंदाज


Happy Holi 2021: इन देशों में भी मनाई जाती है होली, जानें यहां के अंदाज

आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर होली का त्योहार मनाया जाता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं। 

स्पेन

Image Source: Google

यहां भारत की तरह ही होली खेली जाती है। बस फर्क इतना है कि भारत में रंगों से होली खेली जाती है, तो यहां टमाटर से। यहां पर होली की तरह ही एक फेस्टिवल होता है, जिसे ला टोमाटीना नाम से जाना जाता है। हर साल ये अगस्त में मनाया जाता है और इस दिन लोग एक-दूसरे पर जमकर टमाटर बरसाते हैं।

रोम

Image Source: Google

रोम में भी होली मनाई जाती है, जिसका नाम रेडिका त्योहार है।  रोम के लोग एक ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां जाकर लकड़ियां एकत्रित कर फिर उन्हें जलाते हैं। इस दौरान यहां मौजूद सभी लोग नाचते-गाते हैं, झूमते हैं और काफी एंजॉय करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया

Image Source: Google

जहां भारत में साल में एक बार होली होती है, ठीक इसका उल्टा ऑस्ट्रेलिया में लोग फरवरी के महीने हर दो साल बाद होली की तरह होने वाले वॉटरमेलन त्योहार मनाते हैं। जैसे कि नाम से लग रहा है कि इस होली में तरबूज का इस्तेमाल होता है, तो आपको बता दें कि इस दिन लोग एक-दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और इस वॉटरमेलन त्योहार को जमकर एंजॉय करते हैं।

दक्षिण कोरिया

Image Source: Google

दक्षिण कोरिया भी एक ऐसा देश है, जहां पर होली मनाई जाती है। यहां बोरयॉन्ग मड फेस्टिवल को होली की तरह मनाया जाता है, जो हर साल जुलाई के महीने में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। यही नहीं, यहां इस दिन एक कीचड़ का विशाल टब बनाया जाता है। इसमें सभी लोग तैरते हैं और एक-दूसरे को इस कीचड़ के टब में फेंकते भी हैं।

इटली

Image Source: Google

यहां भी भारत की तरह ही होली का त्योहार मनाया जाता है। हर साल इटली में जनवरी के महीने में होली की तरह होने वाले ऑरेंज बैटल के नाम से एक फेस्टिवल मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते, बल्कि एक-दूसरे पर जमकर संतरे फेंकते हैं।

Exit mobile version