छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया; 5 शहीद

फीचर्डछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया;...

Date:


छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया; 5 शहीद

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सली हमला हुआ है। मंगलवार को हुए इस नक्सली हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि 8 घायल हैं। नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस को ब्लास्ट कर दिया गया है। ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे। सभी जवान एक ऑपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस घटना की पुष्टि की है।

2 जवान गंभीर रूप से घायल
बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया है कि नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद डीआरजी फोर्स वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक आईईडी ब्लास्ट में बस के ड्राइवर समेत 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 12 जवानों को सामान्य चोट लगने की जानकारी मिली है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर शिफ्ट किया गया है।

जवानों का रेस्क्यू जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। सभी जवान मंदोड़ा जा रहे थे। खबर ये भी है कि शहीदों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल जवानों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related