लाइफस्टाइल डेस्क। Coorg भारत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद है, ये जंगल, पहाड़, नदियों, झरनों जैसे हर प्राकृतिक नजारे से भरा हुआ है। आप प्रकृति के बीच रहकर एक सुकून भरा दिन यहां बिता सकते है। यहां पहाड़ियों की सैर करने का मजा ही कुछ अलग होता है, आप यहां परिवार के साथ भी घूमने के लिए आ सकते है।
चाहे आप एडवेंचर करना चाहते हो या प्रकृति की खूबसूरती देखना यहां आपको सब मिलेगा। यहाँ की कुछ पहाड़ियां ट्रैंकिंग करने वालो के लिए बेस्ट है। ट्रैंकिंग के अलावा आप बर्ड वॉचिंग, वाइल्ड लाइफ और हरे भरे जंगलों में झरनों का अनोखा नज़ारा देख सकते है। अगर बात करे कुर्ग की बेस्ट पहाड़ियों की तो वे है –
तड़ीअंडमोल
ये कर्नाटक क्षेत्र की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है, जो की करीब 5,700 फ़ीट की ऊंचाई पर है। यहां ट्रैकिंग करते समय जगह जगह झरने और कॉफी, काली मिर्च के पौधे आपको देखने को मिलेंगे। साथ ही ये जगह ऊंचाई पर है तो आपको काफी खूबसूरत नज़ारे देखने को मिल सकते है।
पुष्पगिरी
पुष्पगिरी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए प्रसिद्ध है, यहां कई तरह के पंछी है। साथ ही यहां से दिखाई देने वाला नजारा सबसे मनमोहक है। यहां चोटी से निकलती नदी और हरे भरे जंगल हाइकिंग के दीवानों को अपनी और बुलाती है।

ब्रह्मगिरि
ब्रह्मगिरि भी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है आपको यहां बड़े जानवर आसानी से रास्ते में घूमते दिखाई दे सकते हैं। साथ ही घने पेड़ों से भरे जंगल और हरियाली आपका मन मोह लेगी। इसके आवला, आप छोटे छोटे झरने और थिरुनेलाई मंदिर और इरुप्पु फॉल्स भी यहां के खूबसूरत आकर्षण है।
बता दे, कुर्ग की यात्रा अक्टूबर से अप्रैल के बीच बेस्ट मानी जाती है, क्योंकि इस दौरान ये जगह हरियाली, पानी, पहाड़ और जंगलों से भरपूर होती है। आपको यहां रुकने के लिए अच्छे कॉटेज और होटल्स भी मिल जाएंगे।
(Image/Pixabay)

