चंबा में बड़ा बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पलटी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल

नेशनलचंबा में बड़ा बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पलटी बस, 7 लोगों...

Date:

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास एक बस अचानक पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है।

बैरागढ़ से चंबा जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि शर्मा बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालुज मोड़ के पास बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।

इस हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस के चालक और परिचालक की भी हादसे में मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकालने और उनकी मदद करने का काम शुरू किया। कुछ ही देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की वजह की जांच जारी

बस किस वजह से पलटी, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे और इसमें सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अयोध्या से सपा ने पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल अयोध्या विधानसभा सीट के लिए...

प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs)

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर लोगों के मन...