Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: अगले पांच दिन रहेगी ठंड से राहत, 2020 के बाद सबसे गर्म 21 जनवरी

today weather

नई दिल्ली। लोगों को अब ठंड और शीतलहर दोनों से राहत मिलती दिख रही है। इस बाद जनवरी माह में 21 जनवरी का दिन पिछले दो साल यानी 2020 के बाद से सबसे गर्म माना जा रहा है। शनिवार 21 जनवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले साल 2020 में तापमान 23.5 दर्ज किया गया था। अभी तक यह जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाला दिन माना जा रहा है।


4 जनवरी 2020 को दर्ज हुआ था अधिकतम तापमान

इससे पहले वर्ष 2021 में पांच जनवरी को 23.2 और वर्ष 2020 में पांच जनवरी को 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 2020 में अधिकतम तापमान चार जनवरी को 23.5 दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हुआ है। इससे पहले न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री था जो गिरकर 6.4 डिग्री पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम बताया जा रहा है।


आज ऐसा है तापमान

आज सुबह गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। नोएडा का तापमान 5.4 डिग्री, मेरठ का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और बागपत का तापमान 6.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा एनसीआर में गुरुग्राम में 6.4, बुलंदशहर में 7.1 व हापुड में 8.2 डिग्री तापमान है। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पांच दिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। यूपी, हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश होने की संभावना है। जबकि 24 जनवरी को बारिश और ओले की संभावना है। 25 व 26 जनवरी को बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

Exit mobile version