Weather Update : शीत लहर से राहत दो डिग्री बढ़ा तापमान, पश्चिम विक्षोभ से बारिश के हालात

नेशनलWeather Update : शीत लहर से राहत दो डिग्री बढ़ा तापमान, पश्चिम...

Date:

नई दिल्ली। आज मौसम में ठंड से कुछ राहत है। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में शीतलहर में कमी आने से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ठंड में कमी की संभावना जताई है। गुरुवार को एनसीआर का औसत न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है। 20 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय के उत्तर में पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते 20 से 22 जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, चडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों और हरियाणा के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आज शुक्रवार 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद पूरे सप्ताह तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक शीतलहर से राहत मिलेगी।


पश्चिम विक्षोभ से बारिश की संभावना

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जो 23 से 25 जनवरी तक हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा। इसके चलते 23-26 जनवरी में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी की आशंका है। 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ओलावृष्टि की आशंका है।


इन मैदानी इलाकों में बारिश

पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका है। पंजाब में 22 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी और 24 जनवरी को अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में 24 और 25 जनवरी को बारिश हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related