Today weather Update: शीत लहर ने NCR में तोड़ा दस साल का रिकार्ड, आज छाए हल्के बादल

नेशनलToday weather Update: शीत लहर ने NCR में तोड़ा दस साल का...

Date:

नई दिल्ली। आज मौसम 19 जनवरी को भी ठंड से राहत नहीं है। शीत लहर ने एनसीआर में पिछले दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को शीत लहर चल रही है। इसके साथ यहां शीत लहर का दशक पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है।

2013 से लेकर अभी तक 2021 में ही जनवरी में सात दिन शीत लहर चली थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बृहस्पतिवार से शीत लहर कुछ कम होगी। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। रात के समय हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
ठंड और कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ान में देरी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बहुत ज़्यादा है, 4 बजे की फ्लाइट दिन में 13:45 पर उड़ान भर रही है।

खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा

तीन दिन बाद एनसीआर दिल्ली की हवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सफर इंडिया के मुताबिक तीन दिन सुधार के आसार नहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 306 है। यह बहुत खराब श्रेणी में है। इससे पहले मंगलवार को एक्यूआइ 288 रहा था। यानि इसमें और अधिक वृद्धि की आशंका है।
पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमश: 147 एवं 279 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। एनसीआर के अधिकांश जिलों में हवा ‘बहुत खराब’ स्थिति में हैं। सफर के अनुसार अगले तीन दिन हवा गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...