Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Weather Update: इन जगहों पर आज बारिश के आसार, उत्तरी भारत में चढ़ा पारा

today weather

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 8 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तरी भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं।

नसीआर के तापमान मेंं इजाफा

दिल्ली एनसीआर के जिलों में तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में इजाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में मार्च में मई जैसी गर्मी

उत्तर प्रदेश में मई जैसी गर्मी मार्च में पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार फरवरी में पिछले कई साल की तुलना में अधिक तापमान दर्ज किया है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने कई जगहों पर लू की संभावना व्यक्त की है और लोगों से धूप में अनावश्यक घर से बाहर निकलने को मना किया है।

बारिश-ओलावृष्टि की जताई संभावना

मौसम विभाग ने होली के पहले नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। होली आठ मार्च को है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Exit mobile version