Earthquake: जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज तड़के आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6

नेशनलEarthquake: जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज तड़के आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर...

Date:

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का झटका आज सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर आया। भूकंप से फिलहाल किसी जानमाल नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी के साथ किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

13 फरवरी को सिक्किम में आया भूकंप

इससे पहले 13 फरवरी को सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी। भूकंप की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।
गुजरात के सूरत में 11 फरवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किे गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी।
देश में भूकंप की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। भूकंप के कारण सीरिया में काफी जानमाल का नुकसान हुआ था। भूकंप के चलते हजारों लोगों की जानें चली गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related