Sensex Opening Bell: 325 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 61 अंक गिरा

नेशनलSensex Opening Bell: 325 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार,...

Date:

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ बंद होने और एशियाई देशों के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार का असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। बीएसई सेंसेक्स 325 अंकों की गिरावट के साथ 60,993 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 17,974 अंकों पर खुला।


इन सेक्टर में गिरावट और तेजी

आज के ट्रेडिंग सत्र में बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, ऑयल एँड गैस, ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। जबकि मीडिया, मेटल्स, एनर्जी सेक्टर और इंफ्रा के स्टॉक में तेजी है। मिडकैप में गिरावट है तो स्मॉल कैप के स्टॉक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 9 शेयर तेजी के साथ ट्रेडिंग में हैं। जबकि 21 शेयरों में गिरावट आई है। निफ्टी के 50 शेयरों में 17 शेयर तेजी के साथ आगे हैंं। जबकि 33 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैंं आज के कारोबार में निफ्टी आईटी 1 प्रतिशत और निफ्टी बैंक 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...