देहरादून। जैसा कि मौसम विभाग ने अंदेशा जताया था वह सही साबित हुआ। आज दोपहर बाद से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम काफी हद तक बदल गया। इससे जहां केदारनाथ के आसपास बर्फबारी हुई वहीं अन्य ऊचाई वाले इलाकों में पिछले कई घंटों से हल्की बारिश हो रही है। इस बारिश से जंगल में लगी आग बुझ गई है। जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है।
Also Read : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल Project से बदलेगा Uttarakhand की चार धाम यात्रा का स्वरूप
केदारनाथ में बर्फबारी दोपहर बाद से शुरू हुई तो मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। चमोली और गंगोत्री के अलावा यमुनोत्री में भी मौसम काफी बदल गया है। इन क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश से तपती गर्मी से लोगों को निजात मिली है।
Also Read : Uttarakhand News: 24 अप्रैल की बैठक पर लगी निगाहें, मंत्री पद के दर्ज के बराबर मिलेगी पदों की सौगात
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा गंगोत्री धाम,हर्षिल घाटी और यमुनोत्री धाम में हल्की बारिश का दौर जारी है। गत रात्रि भी हर्षिल घाटी और गंगोत्री में बारिश हुई थी उसके बाद थोड़ी देर के लिए आज सुबह बारिश बंद हुई लेकिन उसके बाद से फिर शुरू हुई तो अभी तक जारी है।

