नई दिल्ली। तीसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। जिसमें बीएसई यानी 30 शेरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 430 अंक की गिरावट के साथ खुला। आज शुरूआत में ही सेंसेक्स में 0.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 56,926 स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी में भी 116 अंक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 0.67 प्रतिशत तक गिरकर 17,085 के अंक पर कारोबार की शुरूआत कर चुका है।
Read also: अदानी विल्मर का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार
बाजार खुलने के साथ 772 शेयरों में जोरदार तेजी आई। जबकि 1203 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जिन शेयरों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ उनकी संख्या 114 है। निफ्टी पर ओएनजीसी, अडानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स,एचडीएफसी लाइफ और सन फार्मा आज के लाभ वाले शेयरों में शुमार हैं। जबकि एलएंडटी,बजाज फाइनेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस शेयरों में गिरावट आई है।
गत मंगलवार को कारोबारी सत्र के बंद होने के समय शेयर बाजार में अंतिम सत्र में जोरदार बढ़त देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 777 अंक की उछाल पर 1.37 प्रतिशत तेजी के साथ 57,357 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 247 अंक की उछाल के साथ 1.46 प्रतिशत के साथ 17,201 के स्तर पर क्लोज हुआ था।

