UP News : विधानसभा चुनाव हार के बाद मायावती के उपर अखिलेश ने पहली बार कसा ऐसा तंज….

उत्तर प्रदेशUP News : विधानसभा चुनाव हार के बाद मायावती के उपर अखिलेश...

Date:

लखनऊ। मायावती के आरोपी और पलटवार पर चुप्पी साधे रहने वाले अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और मायावती पर तंज कसते हुए कहा है कि देखते हैं भाजपा मायावती को कब राष्ट्रपति बनाती है। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मायावती पर भाजपा से मिलीभगत होने का आरोप लगा था जिसके एवज में उन्हें राष्ट्रपति बनाए जाने के आश्वासन का भी मामला सामने आया था।

Also Read : Uttar Pradesh News : ये दो ‘यादव’ अभिनेता सपा को देंगे बड़ा झटका, बीजेपी ने तैयार किया प्लान

हालांकि मायावती ने इन आरोपों पर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि वह कांशी राम की शिष्या हैं और राष्ट्रपति बनने का उन्हें कोई शौक नहीं है। गौरतलब है कि भाजपा इसके पहले बसपा संस्थापक कांशी राम को भी राष्ट्रपति बनाने का ऑफर दे चुकी थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। 

2019 लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन के बाद से अखिलेश यादव ने मायावती पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। चुनाव के बाद गठबंधन टूट जाने के बाद भी अखिलेश यादव ने मायावती के ऊपर कोई टिप्पणी नहीं की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान मायावती के लगातार हमलों पर भी अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Also Read : Loudspeaker विवाद : उतारने की कार्रवाई के बीच इस हिंदू संगठन ने मंदिरों पर लगाए लाउडस्पीकर

लेकिन विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने पहली बार मायावती के ऊपर तंज कसा है। बुधवार को मैनपुरी में अखिलेश यादव ने मायावती पर तंज कसते हुए कहा है कि अब देखना होगा कि बीजेपी बसपा सुप्रीमो मायावती को कब राष्ट्रपति बनाती है। उनके इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मायावती की क्या प्रतिक्रिया आती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related