सहारनपुर। लाउडस्पीकर के मामले पर मचा घमासान जारी है। प्रदेश के कई जिलों में जहां धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं वहीं सहारनपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बड़ा विवाद हो सकता है। सहारनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से पुलिस जहां लाउडस्पीकर उतरवा रही है वहीं दूसरी ओर सहारनपुर में हिंदू योद्धा परिवार संगठन के पदाधिकारी मंदिरों पर नए लाउडस्पीकर लगवा रहे हैं।
Also Read : मोदी गुरुवार को असम में परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
इन पदाधिकारियों का कहना है कि जिन मंदिरों पर लाउडस्पीकर नहीं थे वहां लगाए जा रहे हैं। वहीं इस मामले को देखते हुए एसएसपी अकाश तोमर ने इन पदाधिकारियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 6031 लाउड स्पीकर हटाए गए हैं तो वही 29000 से ज्यादा जगहों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई है।
27 मंदिरों पर लगाए लाउड स्पीकर
सहारनपुर में हिंदू योद्धा परिवार के पदाधिकारियों ने 27 मंदिरों पर नए लाउडस्पीकर लगा दिए उनका यह दावा है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे जिले भर में लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। संगठन के अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कंबोज ने कहा है कि यह उनका खुद का निर्णय है और जिन मंदिरों पर लाउडस्पीकर नहीं लगे हैं वहां पर लगाए जा रहे हैं।
Also Read : UP News: अंग्रेजों ने कभी इस मंदिर के लिए बदला था रेलवे ट्रैक, आज मोदीराज में उसी मंदिर को बताया अवैध
उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि इन लाउडस्पीकर के जरिए सुबह शाम मंदिरों में आरती हो सके। उन्होंने बताया कि अभी तक संगठन की ओर से अंबाला रोड बाल्मीकि कॉलोनी शांति नगर हकीकत नगर पंजाबी बाग लेबर कॉलोनी बृजेश नगर आवास विकास मंडी समिति और देहात में नागल छुटमलपुर और अन्य जगहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।

